मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की रैली में बुर्का उतरवाया - देखो जानो

Latest

Search Bar

BANNER 728X90

Tuesday, November 21, 2017

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की रैली में बुर्का उतरवाया

यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की एक रैली में एक महिला की बुर्का उतरवाया गया.
बताया जाता है की उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की एक रैली में यूपी पुलिस की महिला पुलिस अधकारी ने सरेआम एक महिला का बुर्का उतरवा कर जब्त कर लिया।महिला हमेशा रैलियों में बुर्का पहन कर ही जाती थी लेकिन आज तक कही भी उसका बुर्का नहीं उतरवाया गया।
महिला बीजेपी की कर्यकर्ता बताई जा रही है.मुस्लिम धर्म गुरुओं ने इसे महिला का अपमान बताया। जब इस बारे में बलिया के एस.पी. से पूछा गया तो उन्होंने कहा, हम इस घटना की जाँच करवायेंगें। महिला मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का भाषण सुनने आयी थी, लेकिन उसे बुर्खा पहने देख तीन महिला पुलिस आयी और रैली में ही बुर्खा उतरने को कहा फिर महिला ने जैसे ही बुर्खा उतारा पुलिस ने बुर्खा लेकर चला गया।
सायरा के साथ हुई इस घटना पर बीजेपी अल्पसंख्यक सेल की अध्यक्ष रूमाना सिद्दिकी बोली पार्टी की ऐसी सोच नहीं है, इसके लिए पुलिस वाले जिम्मेदार हैं.

No comments:

Post a Comment